एफआईएच महिला हॉकी विश्व कप के क्वालीफायर में, भारतीय टीम आज हैदराबाद में पूल बी के अपने अंतिम मैच में वेल्स का सामना करेगी। मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा। वेल्स के खिलाफ भारतीय टीम का रिकॉर्ड शानदार है और उसने दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों में 5-1 की बढ़त बना रखी है।
भारत फिलहाल चार अंकों और मजबूत गोल अंतर के साथ अंक तालिका में शीर्ष पर है। पूल से शीर्ष दो टीमें क्वालीफाई करेंगी। यदि भारतीय टीम वेल्स के खिलाफ जीतती है या ड्रॉ खेलती है, तो वह सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी।
भारतीय टीम ने 8 मार्च को उरुग्वे पर 4-0 की शानदार जीत के साथ टूर्नामेंट की शुरुआत की और फिर सोमवार को स्कॉटलैंड के खिलाफ 2-2 से ड्रॉ खेला।




