Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeकारोबारअप्रैल के पहले दो सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार...

अप्रैल के पहले दो सत्रों में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से 19,837 करोड़ रुपये निकाले

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार से अप्रैल के पहले दो कारोबारी सत्रों में 19 हजार 837 करोड़ रुपये की निकासी की है। मार्च महीने में एक लाख 17 हजार 775 करोड़ रुपये की निकासी हुई थी।  भारतीय पूंजी बाजार से विदेशी निवेश की कुल शुद्ध निकासी पिछले महीने एक लाख 25 हजार करोड़ रुपये से अधिक रही। हालांकि, इसी अवधि में एफपीआई ने भारतीय ऋण बाजारों में 6 हजार 304 करोड़ रुपये का निवेश भी किया है। इस निकासी का मुख्य कारण पश्चिम एशिया में बढ़ता तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और रुपये की अस्थिरता हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular