Wednesday, April 15, 2026
spot_img
Homeकारोबारदेश के प्रमुख बंदरगाहों ने 2025-26 में 91.50 करोड़ टन माल ढुलाई...

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने 2025-26 में 91.50 करोड़ टन माल ढुलाई की

देश के प्रमुख बंदरगाहों ने वित्त वर्ष 2025-26 में 91 करोड़ 50 लाख टन माल ढुलाई की, जो वार्षिक लक्ष्य से 7 प्रतिशत अधिक है। पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि यह उपलब्धि बंदरगाह अवसंरचना के आधुनिकीकरण, रसद दक्षता बढ़ाने और भारत को एक अग्रणी समुद्री राष्ट्र के रूप में मजबूत करने के लिए सरकार द्वारा किए गए परिवर्तनकारी सुधारों और कार्यनीतिक निवेशों के प्रभाव को दर्शाती है। केंद्रीय पत्‍तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंदा सोनोवाल ने कहा कि देश के प्रमुख बंदरगाहों द्वारा रिकॉर्ड स्तर की माल ढुलाई, भारत के समुद्री क्षेत्र को मजबूत करने के लिए सरकार की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, मंत्रालय विश्व स्तरीय बंदरगाह अवसंरचना का निर्माण कर रहा है, दक्षता में सुधार कर रहा है और भारत की बढ़ती अर्थव्यवस्था को समर्थन देने के लिए निर्बाध रसद व्यवस्था को सक्षम बना रहा है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular