Wednesday, April 15, 2026
spot_img
HomeकारोबारAmazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें मुकेश...

Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स, जानें मुकेश अंबानी और गौतम अडानी क‍िस पायदान पर

Bloomberg Billionaires Index : ब्लूमबर्ग ने दुनिया के सबसे अमीर लोगों की लिस्ट जारी कर दी है। इसमें ई-कॉमर्स कंपनी Amazon के मालिक जेफ बेजोस दुनिया के सबसे अमीर शख्स हैं। वहीं भारत से मुकेश अंबानी 12वें और गौतम अडानी 13वें स्थान पर हैं। इस लिस्ट में दुनिया के टॉप 50 अमीरों में भारत से 5 लोग शामिल हैं। मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के अलावा इसमें शापूर मिस्त्री, सावित्री जिंदल और शिव नाडर शामिल हैं।

ये हैं दुनिया के टॉप 3 अमीर

ब्लूमबर्ग की लिस्ट के अनुसार जेफ बेजोस 205 बिलियन डॉलर (करीब 17 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। उनकी रकम में 147 मिलियन डॉलर (करीब 1226 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। वहीं दूसरे स्थान पर फ्रांस के बिजनेसमैन बर्नाड आरनॉल्ट हैं। इसकी संपत्ति जेफ बेजोस से बहुत ज्यादा कम नहीं है। लिस्ट के अनुसार बर्नाड 203 बिलियन डॉलर (करीब 16.93 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। इनकी संपत्ति में 6.73 बिलियन डॉलर (करीब 56 हजार करोड़ रुपये) की गिरावट आई है। टेस्ला के मालिक एलन मस्क की दौलत में 400 मिलियन डॉलर (करीब 3336 करोड़ रुपये) की गिरावट आई है और वह इस लिस्ट में तीसरे स्थान पर आ गए हैं। एलन 202 बिलियन डॉलर (करीब 16.85 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं।

Bloomberg Billionaires Index

Bloomberg Billionaires Index

9.17 लाख करोड़ रुपये के मालिक हैं मुकेश अंबानी

इस लिस्ट में भारत से मुकेश अंबानी 12वें स्थान पर और गौतम अडानी 13वें स्थान पर हैं। मुकेश अंबानी 110 बिलियन डॉलर (करीब 9.17 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। इनकी दौलत में 1.53 बिलियन डॉलर (करीब 13 हजार करोड़ रुपये) की कमी आई है। वहीं इस लिस्ट में मुकेश अंबानी के तुरंत बाद गौतम अडानी का नाम है। गौतम अडानी 106 बिलियन डॉलर (करीब 8.84 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं। इनकी भी दौलत में कमी आई है। अडानी की दौलत 79.5 मिलियन डॉलर (करीब 663 करोड़ रुपये) कम हो गई है।

टॉप 50 में ये भारतीय भी शामिल

ब्लूमबर्ग की टॉप 50 अमीरों की लिस्ट में भारत से शापूर मिस्त्री (44वां नंबर), सावित्री जिंदल (49वां नंबर) और शिव नाडर (50वां नंबर) भी शामिल हैं। शापूर मिस्त्री 37.2 बिलियन डॉलर (करीब 3.10 लाख करोड़ रुपये), सावित्री जिंदल 32.6 बिलियन डॉलर (करीब 2.72 लाख करोड़ रुपये) और शिव नाडर 32.2 बिलियन डॉलर (करीब 2.68 लाख करोड़ रुपये) के मालिक हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular