मोबाइल मालिकों ने जताया पुलिस का आभार
भोपाल : बुधवार, अप्रैल 15, 2026,
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों में आमजन की संपत्ति की सुरक्षा एवं गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु लगातार कार्यवाहियां की जा रहीं हैं। आधुनिक तकनीक, CEIR पोर्टल, साइबर विश्लेषण एवं स्थानीय आसूचना के प्रभावी उपयोग से विगत दो सप्ताह में मध्यप्रदेश पुलिस ने प्रदेश के विभिन्न जिलों में 491मोबाईल फोन जिनकी कीमत लगभग 74 लाख रूपए से अधिक है, नागरिको को लौटाये है। मोबाइल मालिकों ने अपने गुम हुए मोबाइल वापस मिलने पर अत्यधिक खुशी व्यक्त करने के साथ ही मध्यप्रदेश पुलिस का हार्दिक आभार व्यक्त किया।
प्रमुख कार्यवाही
मुरैना
जिले में साइबर सेल टीम एवं विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए CEIR पोर्टल एवं स्थानीय आसूचना के माध्यम से 211 गुम मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत लगभग 31 लाखरूपए) सफलतापूर्वक ट्रेस किए गए। जब्त किए गए मोबाइल फोन को विधिवत उनके वास्तविक धारकों को सुपुर्द किया गया।
बैतूल
बैतूल पुलिस द्वारा साइबर सेल एवं थाना पुलिस के संयुक्त प्रयासों से 100 मोबाइल (लगभग 9 लाखरूपए) जब्त किए गए।ये मोबाइल देश के विभिन्न राज्यों एवं मध्यप्रदेश के अलग-अलग जिलों से खोजे गए, जिनमें Samsung, Vivo, Oppo, Redmi, Realme, Motorola एवं OnePlus कंपनियों के फोन शामिल हैं।
रतलाम
जिले में थाना आलोट पुलिस द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए 21 गुम मोबाइल फोन (लगभग 4 लाखरूपए) जब्त किए गए।
जबलपुर
जबलपुर पुलिस द्वारा CEIR पोर्टल के माध्यम से 148 गुम मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 25 लाखरूपए) संबंधित धारकों को सुपुर्द किए गए है।
जीआरपी जबलपुर
रेलवे स्टेशन जबलपुर में चलाई गई विशेष चेकिंग के दौरान जीआरपी पुलिस द्वारा एक शातिर मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के कब्जे से 6 महंगे मोबाइल फोन (लगभग 1 लाख 11 हजार रूपए) जब्त किए गए है।
भोपाल
थाना हबीबगंज पुलिस द्वारा मोबाइल लूट की घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 4लाख 70हजार रूपएके 5 आईफोन सहित अन्य मोबाइल फोन जब्त किए गए।
इनसमस्तकार्यवाहियोंमें CEIR पोर्टल, सिटीजन कॉप एप एवं साइबर सेल की तकनीकी जांच का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ऑनलाइन शिकायत प्रणाली के माध्यम से अब आमजन घर बैठे ही अपनी शिकायत दर्ज कर पा रहे हैं, जिससे समय की बचत के साथ-साथ त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित हो रही है।
मध्यप्रदेश पुलिस आमजन से अपील करती है कि मोबाइल गुम होने या चोरी होने की स्थिति में तत्काल CEIR पोर्टल अथवा सिटीजन कॉप एप के माध्यम से शिकायत दर्ज करें, ताकि शीघ्र कार्यवाही करते हुए उनकी संपत्ति वापस दिलाई जा सके।




