विदिशा : बुधवार, जुलाई 2, 2025,
राजमाता विजयाराजे सिंधिया शासकीय कन्या (अग्रणी) स्नातकोत्तर महाविद्यालय विदिशा में सत्र 2025-26 में नवप्रवेशी छात्राओं के लिए दीक्षारंभ समारोह एक जुलाई से तीन जुलाई तक आयोजित किया जा रहा है।
इस अवसर पर नवप्रवेशी छात्राओं को महाविद्यालय एवं उनके कोर्स के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। छात्राएं महाविद्यालय की प्राचार्य , प्राध्यापकगण एवं स्टाफ से परिचित हुईं। उन्हें महाविद्यालय में मुहैया समस्त सुविधाओं की जानकारी दी गई, साथ ही यहां संचालित विभिन्न तरह के कोर्स, जैसे व्यवसायिक पाठ्यक्रम, सर्टिफिकेट कोर्स, इत्यादि के संबंध में तथा उनके अपने विषयों के संबंध में जानकारी दी गई। उन्हें नई शिक्षा नीति से भी अवगत कराया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नीता पांडेय ने कहा कि नवप्रवेशी छात्राओं को उच्च शिक्षा, महाविद्यालय, कोर्स आदि से परिचित कराने के उद्देश्य से दीक्षारंभ कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। इससे छात्राएं न केवल महाविद्यालय से परिचित हो सकेंगी, बल्कि महाविद्यालय द्वारा प्रदत्त सुविधाओं का भरपूर लाभ भी उठा सकेंगी। छात्राओं को महाविद्यालय परिसर का भी भ्रमण कराया जाएगा। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण एवं स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन डॉ. विनीता प्रजापति ने किया।




