Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशइंदौर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही

इंदौर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही

तीन अपहृत नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर उज्जैन से सकुशल दस्तयाब किया

मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा गुमशुदा एवं अपहृत बालक-बालिकाओं की सुरक्षित तलाश एवं शीघ्र दस्तयाबी को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए प्रदेशभर में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर जिले की थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही करते हुए तीन नाबालिग बालिकाओं को 24 घंटे के भीतर उज्जैन से सकुशल दस्तयाब करने में सफलता प्राप्त की है।

14 मई को थाना अन्नपूर्णा क्षेत्र से तीन नाबालिग बालिकाओं के गुम/अपहृत होने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित कर तत्काल तलाश प्रारंभ की गई।

पुलिस टीम द्वारा लगातार सघन सर्चिंग अभियान चलाते हुए संभावित स्थानों पर तलाश, आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ, सीसीटीवी फुटेज का परीक्षण तथा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी एकत्रित की गई। मुखबिर तंत्र एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस टीम ने सतत प्रयास करते हुए तीनों बालिकाओं को उज्जैन से मात्र 24 घंटे के भीतर सकुशल दस्तयाब कर लिया।बालिकाओं की काउंसलिंग कर सुरक्षित उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया।

मध्यप्रदेश पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि बच्चों से संबंधित किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तत्काल डायल-112 अथवा नजदीकी पुलिस थाने को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular