Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशएसडीएम ने नौलखी और पीएम आवास के एचपी घटक का निरीक्षण किया

एसडीएम ने नौलखी और पीएम आवास के एचपी घटक का निरीक्षण किया

विदिशा : बुधवार, जुलाई 2, 2025,

वर्षाकाल को दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के निर्देशन में आज विदिशा एसडीएम श्री क्षितिज शर्मा ने नौलखी क्षेत्र और एचपी साईट का निरीक्षण किया। उन्होंने बारिश के दौरान यहां उत्पन्न होने वाली जलभराव की स्थिति का पूर्व मैं ही अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसडीएम श्री शर्मा ने शहरी क्षेत्र में नदी के आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण कर नौलखी क्षेत्र में नदी के पास के क्षेत्र के नागरिकों की सुरक्षा की दृष्टि से सावधानी बरतने व सुरक्षित स्थलों पर ठहरने की हिदायत दी है। इस दौरान उन्होंने नगरपालिका द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत एचपी घटक के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। ठेकेदार को समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular