विदिशा : बुधवार, जुलाई 2, 2025,
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) ग्राम कछवा में एनआरएलएम भोपाल मध्यप्रदेश की सीईओ श्रीमती हर्षिका सिंह ने आरसेटी विदिशा का विजिट किया। इस दौरान आरसेटी में असिस्टेंट बुक कीपर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षणार्थियों से बातचीत की। फिर आरसेटी भवन का भ्रमण किया गया एवं पूर्व में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके प्रशिक्षणार्थियों की जानकारी ली और सफल प्रशिक्षणार्थियों के लिए बैंको से ऋण उपलब्ध कराने और स्वरोगार को बड़े स्तर पर ले जाने की बात कही गई।
इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री ओमप्रकाश सनोडिया, जिला परियोजना अधिकारी एसआरएलएम श्री संजय चैरसिया, निदेशक एसबीआई आरसेटी विदिशा श्री संतोष कुमार बिरूआ, वरिष्ठ संकाय आरसेटी विदिशा श्री विनयसिंह राजपूत एवं एनआरएलएम भोपाल से अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।




