Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशपांच लाख से तितली तो साढ़े तीन लाख से एमियूजमेंट पार्क बनेगा...

पांच लाख से तितली तो साढ़े तीन लाख से एमियूजमेंट पार्क बनेगा इंदौर के रालामंडल में

Amusement Park In Indore: इंदौर, । प्रदेश के सबसे छोटे अभयारण्य में आने वाले रालामंडल में कायाकल्प का काम जल्द शुरू होगा। जहां पर्यटकों के लिए सुविधाएं जुटाई जाएंगी। नक्षत्र वाटिका, तितली पार्क से लेकर बच्चों के लिए मनोरंजन पार्क, कैफेटेरिया बनाएंगे। ये सारे काम सालभर में किए जाएंगे। तीन चरण में होने वाले कार्यों पर पचास लाख खर्च किए जाएंगे।

तितली पार्क और एमियूजमेंट पार्क का काम अक्टूबर में शुरू होगा, जो महीने में पूरा करना है। अधिकारियों के मुताबिक दोनों कार्यों के लिए बजट मंजूर हो चुका है। राशि वन विभाग को मिल गई है। पांच लाख तितली पार्क और साढ़े तीन लाख एमियूजमेंट पार्क पर खर्च होंगे।

1989 में बना रालामंडल अभयारण्य 234 हैक्टेयर में फैला हुआ है। 30 साल बाद अभयारण्य के कायाकल्प को लेकर निर्माण कार्य होंगे, जिसमें एक हैक्टेयर में फैले तितली पार्क का काम होगा, जिसमें फुलदार पौधे लगाएंगे। मगर उसे पहले वन अधिकारी दो से तीन स्थान पर तितली पार्क देखने जाएंगे। ताकि बेहतर से बेहतर पौधे रोपे जा सके।

 

 

अधिकारी होलकर साइंस कालेज और पीथमपुर में एक निजी कंपनी में बने पार्क का दौर करेंगे। इंदौर वनमंडल को पांच लाख का बजट मिल चुका है। साथ ही अभयारण्य में बच्चों के लिए झूले-फिसल पट्टी लगाएंगे। इसके लिए साढ़े तीन लाख मिल चुके है। वैसे अभयारण्य की सुरक्षा बढ़ने के लिए फैसिंग भी होगी। ताकि रालामंडल के जंगली जानवर को अभयारण्य से बाहर जाने से रोका जा सके। तेंदुए, सियार और नीलगाय और अन्य वन्य प्राणियों को अभयारण्य से बाहर नहीं जाने देना है। एसडीओ योहान कटारा का कहना है कि रालामंडल में तितली पार्क से जुड़े कार्यों में विशेषज्ञों की मदद लेंगे।

रविवार को होगा सर्वे

 

 

 

 

अभयारण्य में रविवार 10 सितंबर को तितली सर्वे किया जाएगा, जो वन विभाग और वाइल्ड वारियर दोनों मिलकर करेंगे। सुबह 8 से साढ़े 10 बजे तक चलेगा। सर्वे में तीन से चार टीमें होगी।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular