Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeभोपालदो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, चार बाइक बरामद

भोपाल। अशोका गार्डन पुलिस ने दो शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है। उनकी निशानदेही पर तीन बाइक्स बरामद की गई हैं, जो उन्होंने अलग-अलग इलाकों से चोरी की थीं। आरोपितों से वाहन चोरी की अन्य वारदातों को लेकर पूछताछ की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली कि औद्योगिक क्षेत्र अशोका गार्डन में एक युवक चोरी की बाइक सस्ते दाम में बेचने की फिराक में घूम रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने संदेही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना नाम सागर मालवीय (20) ग्राम कोलुआकला, अशोका गार्डन, स्थाई पता कोतवाली जिला बैतूल बताया। बाइक के बारे में पूछताछ पर उसने अशोका गार्डन इलाके से कुछ दिन पहले चोरी करना स्वीकार किया। इसके अलावा पुलिस ने सागर की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक्स भी बरामद की।

 

 

 

 

एमपी नगर में चोरी हुई बाइक बरामद

 

 

इसी प्रकार एक अन्य मामले में पुलिस ने आरोपी राजू पवार (20) निवासी परिहार चौराहा के पास फुटपाथ अशोका गार्डन को हिरासत में लेकर उसके पास मौजूद चोरी की बाइक बरामद की है। उसकी निशानदेही पर एक और बाइक बरामद कर उसे एमपी नगर पुलिस को सौंपा गया है। उक्त बाइक की एमपी नगर थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular