Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeकारोबारआज चर्चा में हैं आरआईएल, एसबीआई, डेल्हीवेरी, पॉलिसीबाजार के शेयर, जानिए कारण

आज चर्चा में हैं आरआईएल, एसबीआई, डेल्हीवेरी, पॉलिसीबाजार के शेयर, जानिए कारण

नई दिल्लीः निफ्टी फ्यूचर्स पर 8.5 अंक यानी 0.04 फीसदी की तेजी के साथ 19,597 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत सोमवार को पॉजिटीव रह सकती है. आइए उन शेयरों पर एक नजर डालते हैं जो आज विभिन्न वजहों से चर्चा में हैंः

बैंक ऑफ बड़ौदा (Bank of Baroda): इस पब्लिक सेक्टर बैंक ने जून तिमाही में नेट प्रॉफिट में 88 फीसदी उछाल की सूचना दी है. वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा की नेट इंटरेस्ट इनकम सालाना आधार पर 24 फीसदी बढ़कर 10,997 करोड़ रुपये रही.

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries): मुकेश अंबानी की नेतृत्व वाली कंपनी आरआईएल ने अपनी सालाना रिपोर्ट में कहा है कि जियो फाइनेंशियल सर्विसेज की लिस्टिंग जल्द होने की संभावना है.डेल्हीवेरी (Delhivery): लॉजिस्टिक सर्विसेज कंपनी डेल्हीवेरी लिमिटेड (Delhivery Limited) ने जानकारी दी है कि जून तिमाही में कंपनी के घाटे में उल्लेखनीय कमी आई है. इस साल अप्रैल-जून क्वार्टर के दौरान कंपनी का कॉन्सॉलिडेट नेट लॉस घटकर 89.5 करोड़ रुपये पर रह गया. पिछले साल की समान तिमाही में ये आंकड़ा 399 करोड़ रुपये रहा था.

ब्रिटानिया (Britannia): बिस्किट बनाने वाली कंपनी ब्रिटानिया लिमिटेड का कॉन्सॉलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालाना आधार पर 36 फीसदी बढ़कर 458 करोड़ रुपये पर पहुंच गया. वहीं, ऑपरेशन्स से होने वाली आमदनी सालाना आधार पर 8 फीसदी की वृद्धि के साथ 4,011 करोड़ रुपये पर रही.

एसबीआई (SBI): भारतीय स्टेट बैंक 96,000 करोड़ रुपये के दबाव वाले लोन को एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी को बेचेगी. इसके जरिए बैंक की कोशिश अपने लोन बुक को और क्लीन करना है.

गोदरेज कंज्यूमर (Godrej Consumer), टोरेंट फार्मा (Torrent Pharma), मैक्स हेल्थकेयर (Max Healthcare), पीबी फिनटेक (PB Fintech), टाटा केमिकल्स (Tata Chemicals) जैसी कंपनियों के शेयर भी आज फोकस में हैं. इनकी वजह ये है कि आज इन कंपनियों के तिमाही नतीजे आने वाले हैं.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular