Wednesday, May 13, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयसिवनी के डायल 112 हीरोज

सिवनी के डायल 112 हीरोज

त्वरित सहायता से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली महिला को समय पर मिला उपचार

सिवनी जिले के थाना कुरई क्षेत्र में डायल-112 जवानों की त्वरित प्रतिक्रिया और संवेदनशील कार्यवाही से जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली एक महिला को समय पर अस्पताल पहुँचाकर उपचार दिलाया गया। समय पर मिली सहायता से पीड़ित महिला को तत्काल चिकित्‍सकीय सुविधा उपलब्ध कराई जा सकी।

13 मई को राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल को सूचना प्राप्त हुई कि थाना कुरई क्षेत्र अंतर्गत मोहगाँव तीतरी में एक महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया है। तत्काल पुलिस सहायता की आवश्यकता है। सूचना मिलते ही कुरई थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 को तुरंत घटनास्थल के लिए रवाना किया गया।

मौके पर पहुँचकर आरक्षक श्री प्रफुल्ल सोनेकर एवं पायलट श्री दिनेश राजपूत ने पाया कि अज्ञात कारणों से 25 वर्षीय महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया था। जिससे वह बेहोश हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डायल-112 जवानों ने बिना विलंब किए पीड़ित महिला को उसके परिजनों के साथ डायल 112 वाहन से तत्काल शासकीय अस्पताल कुरई पहुँचाया।

डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता और समयबद्ध कार्रवाई से महिला को शीघ्र चिकित्सा सहायता मिल सकी। डायल 112 हीरोज श्रृंखला के अंतर्गत यह घटना दर्शाती है कि मध्यप्रदेश पुलिस की डायल-112 सेवा हर आपात परिस्थिति में त्वरित सहायता और मानवीय संवेदनशीलता के साथ आमजन के जीवन की सुरक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular