Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयपीएम मोदी की यात्रा की बड़ी बातें 1- पीएम मोदी गुरुवार...

पीएम मोदी की यात्रा की बड़ी बातें 1- पीएम मोदी गुरुवार (22 जून) को अमेरिकी कांग्रेस के संयुक्त सत्र को संबोधित करेंगे. वे ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे. अमेरिकी कांग्रेस के दोनों सदनों प्रतिनिधि सभा और सीनेट ने उन्हें इसके लिए निमंत्रण दिया था. 2 विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा था कि अभी तक किसी भी भारतीय प्रधानमंत्री ने दो बार यूएस कांग्रेस को संबोधित नहीं किया है. दुनिया के सिर्फ कुछ गिने चुने नेताओं ने ही यूएस कांग्रेस में दो बार संबोधन दिया है. इनमें विंस्टन चर्चिल और नेल्सन मंडेला शामिल हैं. 3- पीएम मोदी अमेरिका की राजकीय यात्रा पर जाने वाले तीसरे भारतीय नेता हैं. इसके पहले मनमोहन सिंह नवंबर 2009 में और राष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन जून 1963 में अमेरिका की राजकीय यात्रा पर गए थे. 4- प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी तीसरे ग्लोबल लीडर हैं, जिन्हें बाइडेन ने राजकीय यात्रा के लिए आमंत्रित किया है. इसके पहले बाइडेन ने केवल फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रां और दक्षिण कोरिया के यून सुक योल को बुलाया था. 5- यात्रा के पहले दिन 21 जून (बुधवार) को विश्व योग दिवस पर प्रधानमंत्री संयुक्त राष्ट्र भवन में योग कार्यक्रम का नेतृत्व करेंगे. 6- 22 जून को व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का रस्मी स्वागत किया जाएगा. इस कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के सदस्यों सहित एक हजार से अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद है. स्वागत समारोह के बाद पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय बैठक होगी. 7- 22 जून को ही प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए जो बाइडेन और जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में रात्रिभोज का आयोजन किया है. इसमें कांग्रेस के सदस्य, डिप्लोमैट और सेलेब्रिटीज के शामिल होने की संभावना है. 8- 23 जून को उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन संयुक्त रूप से पीएम मोदी के लिए लंच की मेजबानी करेंगे. इसी दिन पीएम मोदी मल्टी नेशनल कंपनीज के सीईओ के साथ मुलाकात भी करेंगे. 9- यात्रा के तीसरे दिन शुक्रवार (23 जून) को पीएम मोदी वाशिंगटन में रोनाल्ड रीगन बिल्डिंग एंड इंटरनेशनल ट्रेड सेंटर में अमेरिका भर के प्रवासी नेताओं की सभा को संबोधित करेंगे. 10- अमेरिका यात्रा पर जाने से पहले पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा “(अमेरिकी) कांग्रेस के सदस्यों, बुद्धिजीवीवियों और अन्य सहित जीवन के सभी क्षेत्रों के लोग मेरी आगामी यूएसए यात्रा पर अपना उत्साह साझा कर रहे हैं. इस तरह का विविध समर्थन भारत-अमेरिका संबंधों की गहराई को रेखांकित करता है.

केरल की एक अदालत ने अपनी चचेरी बहन के साथ बलात्कार करने के मामले में शख्स को 135 साल की कारावास की सजा सुनाई है. शख्स पर आरोप साबित हुआ है कि उसने चचेरी बहन के साथ कई बार दुष्कर्म किया और उसे गर्भवती भी कर दिया. एडवोकेट ने बताया कि पीड़िता ने एक बच्चे को जन्म दिया है जो बाल कल्याण समिति की देखरेख में है.

हरिपद फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट’ के जज साजी कुमार ने 24 साल के व्यक्ति को यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (Protection of Children from Sexual Offences Act), भारतीय दंड संहिता, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (Information Technology Act) और किशोर न्याय अधिनियम (Juvenile Justice Act) के प्रावधानों के तहत अलग-अलग सजा सुनाई है.

लोक अभियोजक (Public Prosecutor) रघु के. ने बताया कि सभी मामलों में दोषी को कुल 135 साल की सजा सुनायी गयी है. उन्होंने बताया कि हालांकि सभी सजा एक साथ चलेंगी.

5 लाख का लगा जुर्माना
केरल की अदालत ने दोषी शख्स पर 5.1 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (District Legal Services Authority) को पीड़िता को चार लाख रुपये का मुआवजा देने का निर्देश दिया, जो घटना के समय 15 साल की थी.

 

देश में नाबालिग से बलात्कार की घटनाएं
देश में महिलाओं और नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार और अपराध की घटनाओं के आंकड़े चिंता का विषय है. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (National Crime Records Burea) की रिपोर्ट के अनुसार, साल 2021 में नाबालिग लड़कियों के साथ 36,069 मामले दर्ज किए गए. वहीं बालिगों के साथ 28,644 मामले सामने आए. नाबालिगों के साथ अपराध के ज्यादातर मामले पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज किए गए हैं. जारी आंकड़ों के अनुसार, बीते 5 सालों से नाबालिग महिलाओं के साथ बलात्कार मामलों का ग्राफ बढ़ा है.

रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी दिल्ली में सबसे ज्यादा अपराध के मामले दर्ज किए जा रहे हैं. 2021 में यहां हर दिन दो नाबालिग लड़कियों के साथ रेप की घटना सामने आई.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular