Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeराज्यट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत

ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम पुरस्कृत

भोपाल : मंगलवार, अप्रैल 21, 2026,

मध्यप्रदेश पॉवर ट्रांसमिशन कंपनी छैगांव में पदस्थ ट्रांसमिशन लाइन मेंटेनेंस स्टॉफ अर्जुन कारले एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम को उनके उत्कृष्ट एवं असाधारण कार्य के लिए मुख्यालय जबलपुर में सम्मानित एवं पुरस्कृत किया गया।

दीपावली के दिन 220 केवी छैगांव-खंडवा सर्किट क्रमांक-2 में अचानक ब्रेकडाउन हो गया था, जिसके कारण त्यौहार के अवसर पर खंडवा की विद्युत आपूर्ति बाधित होने की आशंका उत्पन्न हो गई थी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए लाइन स्टॉफ अर्जुन कालरे एवं आउटसोर्स कर्मी शिवपाल निकुम ने तत्परता और दक्षता का परिचय देते हुए फेल हुई डिस्क इंसुलेटर को मात्र 1 घंटे 26 मिनट में बदलकर ब्रेकडाउन को शीघ्रता से दुरुस्त किया। दोनों के द्वारा जिम्मेदारी पूर्वक की गई कार्रवाई से लाइन को न्यूनतम संभव समय में पुनः ऊर्जीकृत किया जा सका और खंडवा क्षेत्र में दीपावली के दौरान विद्युत आपूर्ति निर्बाध बनी रही।

श्री अर्जुन और श्री शिवपाल के इस सराहनीय एवं उल्लेखनीय कार्य के लिए मुख्यालय जबलपुर में आयोजित एक विशेष समारोह में सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता एवं ट्रांसमिशन लाइन विशेषज्ञ श्री एन. जी. टिकेकर, प्रबंध संचालक श्री सुनील तिवारी ने उन्हें सिल्वर मेडल, प्रशस्ति पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular