Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeकारोबारBharat Forge और RITES स्टॉक्स दे सकते हैं बढ़िया मुनाफा, एक्सपर्ट रूपक...

Bharat Forge और RITES स्टॉक्स दे सकते हैं बढ़िया मुनाफा, एक्सपर्ट रूपक डे ने दिया खरीदारी का सुझाव

दमदार रिटर्न पाने के लिए जरूरी होता है, कि आप उन स्टॉक में निवेश करें जो फंडामेंटली और टेक्निकल मोर्चे पर बढ़िया हो. आज हम इस आर्टिकल में मार्केट एक्सपर्ट और एलकेपी सिक्योरिटीज (LKP Securities) के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रूपक डे (Rupak De) द्वारा खरीदारी (Stock Buy) के लिए सिफारिश किए गए दो स्टॉक्स के बारे में जानेंगे. एक्सपर्ट ने इन दोनों स्टॉक्स के टेक्निकल पर टिप्पणी की है.

भारत फोर्ज (Bharat Forge)
एक्सपर्ट डे ने पहले स्टॉक के तौर पर भारत फोर्ज को पसंद किया है. एक्सपर्ट डे ने 800 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ भारत फोर्स स्टॉक पर खरीदारी करने की सलाह दी है. एक्सपर्ट मानते हैं कि आने वाले समय में यह स्टॉक 920 रुपए की टार्गेट प्राइस की ओर पहुंच सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत फोर्स ऑटो सहायक (Auto Ancillaries sector) सेक्टर में अपना बिजनेस करती है.स्टॉक टेक्निकल मोर्चे पर दिख रहा तेजी का रुख
स्टॉक के टेक्निकल पर टिप्पणी करते हुए एक्सपर्ट दे आगे कहते हैं कि स्टॉक के टेक्निकल इंडिकेटर और प्राइस एक्शन पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं. स्टॉक फिलहाल अपने डबल बटन ब्रेक आउट लेवल के ऊपर बना हुआ है जो स्टॉक में आने वाले समय में मोमेंटम को दर्शा रहा है. स्टॉक में आने वाले समय में खरीदारी देखी जा सकती है क्योंकि आरएसआई ने तेजी के साथ क्रॉसओवर दिखाया है.

राइट्स स्टॉक (RITES)
दूसरे स्टॉक के तौर पर एक्सपर्ट डे ने राइट्स स्टॉक को पसंद किया है. एक्सपर्ट डे कहते हैं, कि कोई भी निवेशक 380 रुपए के स्टॉप लॉस को लगा करके स्टॉक को खरीद सकता है. उन्होंने टार्गेट प्राइस के तौर पर 440 रुपए निर्धारित किया है. आपको बता दें कि राइट्स स्टॉक सर्विस सेक्टर (Service Sector) से जुड़ी हुई है.स्टॉक के टेक्निकल पर टिप्पणी
राइट्स स्टॉक के टेक्निकल पर टिप्पणी करते हुए कहते हैं, कि स्टॉक के डेली चार्ट पर एक तेज उछाल के साथ ब्रेकआउट होते हुए देखा गया है. स्टॉक का मोमेंटम इंडिकेटर आरएसआई ने खरीद क्रॉसओवर दिखाया है.

(ये एक्सपर्ट/ ब्रोकरेज के निजी सुझाव/ विचार हैं. ये todayindiatime.com के विचारों को नहीं दर्शाते हैं. किसी भी फंड/ शेयर में निवेश करने से पहले अपने फाइनेंशियल एडवाइजर की राय जरूर लें

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular