Thursday, April 23, 2026
spot_img
Homeकारोबारदस साल में 10 हजार को 10 लाख बना चुका है यह...

दस साल में 10 हजार को 10 लाख बना चुका है यह स्मॉलकैप स्टॉक, 9962% का दिया रिटर्न!

नई दिल्ली: ऑटो एंसिलरीज सेक्टर (Auto Ancillary Sector) में अपना बिजनेस करने वाली जेबीएम ऑटो (JBM Auto) ने पिछले एक दशक में करीब 9962 फीसदी का मल्टीबैगर रिटर्न (Multibagger Return) दिया है. अगर आज से दस साल पहले किसी निवेशक ने जेबीएम ऑटो स्टॉक (JBM Auto Share) में 10 हजार रुपए निवेश किया होता तो उसे आज रिटर्न के तौर पर 10 लाख रुपए मिलते हैं.

स्टॉक का पिछला प्रदर्शन शानदार
जेबीएम ऑटो स्टॉक ने पिछले 5 वर्ष में अपने निवेशकों को करीब 270 फ़ीसदी का रिटर्न बना कर दिया है. वहीं बीते 3 वर्ष में इस स्टॉक ने अपने निवेशकों को करीब 1192 फ़ीसदी का रिटर्न बना कर दिया है. 16 जून दिन शुक्रवार को बंद हुए कारोबारी सत्र के बाद जेबीएम ऑटो स्टॉक का प्राइस नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर 982.60 रुपए था.जेबीएम ऑटो कंपनी का बिजनेस
जेबीएम ऑटो कंपनी के बिजनेस पर नजर डालें तो कंपनी गाड़ियों के सस्पेंशन पार्ट्स, चेसिस, एयर टैंक, एग्जॉस्ट सिस्टम, फ्यूल टैंक, हिट शिल्ड जैसे पार्ट्स को बनाती है. कंपनी के मार्केट कैप कुल 11619 करोड़ रुपए हैं. कंपनी स्मॉलकैप सिग्मेंट में आती है.

लगातार अच्छा बिजनेस कर रही है जेबीएम ऑटो कंपनी
जेबीएम ऑटो कंपनी लगातार बढ़िया बिजनेस कर रही है इस बात की पुष्टि इन आंकड़ों से लगाया जा सकता है, कि वित्त वर्ष 2013 में जहां 1364 करोड़ रुपए का सेल्स से कंपनी वित्त वर्ष 2023 में 3857 करोड़ रुपए की सेल्स पर पहुंच चुकी है. वित्त वर्ष 2013 में कंपनी ने टैक्स देने के बाद प्रॉफिट (PAT) के तौर पर करीब 57 करोड़ पर बुक किया था. वहीं वित्त वर्ष 2023 में कंपनी ने 124 करोड़ रुपए का प्रॉफिट बुक किया है

.चौथी तिमाही का नतीजा
जेबीएम ऑटो कंपनी कंपनी ने हाल में ही वित्त वर्ष 2023 का चौथे तिमाही का नतीजा पेश किया है जिसमें कंपनी ने टैक्स देने के बाद प्रॉफिट के तौर पर करीब 26.81 करोड़ों रुपए बुक किया है. वही कंपनी के रेवेन्यू में साल दर साल के आधार पर करीब 8 फ़ीसदी की गिरावट देखी गई है. वित्त वर्ष 2023 की चौथे क्वार्टर में कंपनी का रेवेन्यू 964 करोड़ रुपए था. वहीं वित्त वर्ष 2022 के चौथे क्वार्टर में कंपनी का रिवेन्यू 1155 करोड़ रुपए था.

एक्सपर्ट प्रवेश गौर का सुझाव
स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट के सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट प्रवेश गौर इस स्टॉक पर कहते हैं कि आने वाले निकट समय में हम 1100 रुपए से अधिक के लेवल की उम्मीद कर सकते हैं. गिरावट होने पर डाउन साइड के लिए एक्सपर्ट ने 900 रुपए का सपोर्ट मिलता हुआ दिखाई दे रहा है.

एक्सपर्ट रत्नेश गोयल ने दिया इतने का टार्गेट
अरिहंत कैपिटल सीनियर टेक्निकल एनालिस्ट रत्नेश गोयल कहते हैं, कि 880 से 850 रुपए के बीच में एक अच्छी खरीदारी की सीमा नजर आ रही है. जहां पर निवेशक आराम से एंट्री कर सकते हैं. निवेशक अनुमानित टार्गेट प्राइस के तौर पर 1100 रखें. 810 रुपए का स्टॉप लॉस लगा ले.

स्टॉक पर रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक का विचार
जीसीएल ब्रोकिंग रिसर्च एनालिस्ट वैभव कौशिक कहते हैं कि स्टॉक ने 850 रुपए के ऊपर एक स्ट्रांग ब्रेकआउट दिखाया है. स्टॉक आने वाले समय में 1200 रुपए के पास पहुंच सकता है. स्टॉक के लिए 870 रुपए का स्टॉप लॉस दिया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular