Thursday, April 16, 2026
spot_img
Homeकारोबारहरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 156 अंक उछला, निफ्टी भी...

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स 156 अंक उछला, निफ्टी भी मजबूत..

घरेलू शेयर बाजार हफ्ते के तीसरे कारोबारी दिन हरे निशान पर खुला है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 156.57 (0.25%) अंकों की बढ़त के साथ 61,917.90 अंकों पर जबकि निफ्टी 41.85 (0.23%) अंकों की तेजी के साथ 18,307.80 अंकों के लेवल पर कारोबार करता दिख रहा है। हालांकि शुरुआती बढ़त के बाद बाजार में बिकवाली दिख रही है। सेंसेक्स और निफ्टी ने अपनी शुरुआती बढ़त पहले ही घंटे में गंवा दी है। मेटल और पीएसयू बैंक सेक्टर में कमजोरी दिख रही है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular