देश के प्रतिष्ठित माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS) कॉलेज में एक जूनियर छात्र ने सीनियर छात्रों पर रैगिंग करने और कनपटी पर पिस्टल लगाने का मामला सामने आया है। इस मामले में कॉलेज प्रबंधक ने रैगिंग की शिकायत के बाद पांच आरोपी छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। यह सभी छात्र BE फाइनल इयर के हैं। संस्थान प्रबंधक का कहना है कि इंस्टिट्यूट में इस तरह की शिकायत को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस घटना में तत्काल प्रबंधक की कार्रवाई करते हुए 5 छात्रों को सस्पेंड कर दिया है
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित माधव इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (MITS) में सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों के साथ रैगिंग की और उनको हथियारों के माध्यम से डराया धमकाया। कॉलेज प्रशासन ने इस मामले पर तत्काल प्रभाव से कार्रवाई करते हुए 5 सीनियर छात्रों को सस्पेंड कर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी आरोपित छात्र BE फाइनल इयर के हैं।
माधव इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलॉजी एंड साइंस में पढ़ने वाला दुतीय वर्ष सिविल ब्रांच के छात्र अखिल शर्मा के द्वारा प्रोफेसर डॉक्टर आर एस जादौन से शिकायत की गई थी कि उसके साथ सीनियर छात्रों ने रैगिंग ली और करता की प्रतिष्ठा कर उसे डराने की कोशिश की गई। शिकायत के बाद संस्थान ने मामला एंटी रैगिंग कमेटी को सौंपा और उसके बाद आरोपी 5 छात्रों जिसमें रितेश तोमर, हरिओम भारद्वाज, अभिषेक डंगरोलिया, उत्कृष्ट मिश्रा और मयंक भदोरिया को सस्पेंड कर दिया है। सस्पेंड किए गए यह सभी छात्र फाइनल ईयर के हैं।




