Friday, May 1, 2026
spot_img
Homeजनसम्पर्क समाचारमुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का उपार्जन केंद्रों में हो रहा कड़ाई...

मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का उपार्जन केंद्रों में हो रहा कड़ाई से पालन : राज्यमंत्री श्री पंवार

राज्यमंत्री श्री पंवार ने ब्यावरा में किया खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशों के बाद मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री नारायण सिंह पंवार ने शुक्रवार को ब्यावरा के ग्राम आगर स्थित गेहूं खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए अधिकारियों को मुख्यमंत्री डॉ. यादव के निर्देशों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कहा कि इससे अन्नदाताओं को किसी भी प्रकार की असुविधा ना हो।

राज्यमंत्री श्री पंवार ने खरीदी केंद्र पर उपस्थित किसानों से स्लॉट बुकिंग, गेहूं उपार्जन की प्रक्रिया तथा ओटीपी आधारित भुगतान प्रणाली की जानकारी ली। राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसानों के हितों के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। निरीक्षण के दौरान राज्यमंत्री श्री पंवार ने खरीदी केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं, जैसे पर्याप्त बैठक व्यवस्था, पेयजल और छाया, का भी जायजा लिया। उन्होंने प्राथमिक कृषि साख सहकारी संस्था आगर द्वारा की जा रही खरीदी, परिवहन व्यवस्था और भुगतान की स्थिति की भी विस्तृत समीक्षा की।

राज्यमंत्री श्री पंवार ने कहा कि प्रदेश सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है कि किसानों को समय पर स्लॉट बुकिंग, सुचारू तौल और पारदर्शी व्यवस्था के साथ समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित हो। उन्होंने बताया कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी खरीदी केंद्रों पर छाया और शीतल पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था अनिवार्य रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिये।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular