विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने हिट एंड रन के प्रकरणों में प्रदाय प्रतिकार राशि पीड़ितों को शीघ्र मिले की व्यवस्था क्रियान्वित करने के निर्देश प्रसारित किए गए हैं। कलेक्टर श्री गुप्ता ने संबंधितो से कहा है कि ऐसे प्रकरण जिनमें चाही गई जानकारियां पूरी नहीं है प्रकरणों की कमी वेश जानकारी की शीघ्र पूर्ति कराना सुनिश्चित करेंगे।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने हिट एंड रन दुर्घटना में पीडितों को तत्परता से प्रतिकार की राशि के वितरण हेतु उक्त योजना के संबंध में प्रक्रिया एवं आवश्यक प्रपत्रों आदि की जानकारी का उल्लेख करते हुए प्रकरणों को जांच दावा अधिकारी द्वारा अविलंब प्रेषित किए जाने हेतु कार्यालय के माध्यम से जिले के समस्त अनुविभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदार ,जांच दावा अधिकारियों को लेख किया गया है।
जिले के पांच प्रकरणों में हिट एंड रन दुर्घटना पीड़ित प्रतिकर योजना के लंबित प्रकरणों की उपरोक्त अनुसार जानकारी प्रेषित कर अनुरोध किया गया है। की उक्त प्रकरणों में बताई गयी कमियों की पूर्ति कर अविलंब प्रकरण स्वीकृति हेतु प्रेषित करें ताकि पात्रता अनुसार आर्थिक सहायता जारी हो सकें।




