Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाधरती आबा अभियान के तहत 61 शिविरो में 1572 हितग्राही लाभांवित हुए

धरती आबा अभियान के तहत 61 शिविरो में 1572 हितग्राही लाभांवित हुए

विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के मार्गदर्शन में धरती आबा अभियान के तहत चिन्हित ग्रामो में विशेष शिविरो आयोजन जारी है 15 जून से शुरू हुए उक्त शिविर 30 जून को सम्पन्न हांेगे। जिले में 25 जून तक कुल 61 शिविरो का आयोजन किया गया है इन शिविरो में 1572 हितग्राही मौके पर लाभांवित किए गए है।

आदिम जाति कल्याण विभाग के जिला संयोजक ने बताया कि धरती आबा जनजाति ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत जिले के 86 ग्रामो के जनजाति वर्ग को शत प्रतिशत चिन्हित सेवाओं का लाभ दिलाया जाना है। इस प्रकार इन ग्रामो के कुल परिवारो की संख्या 2901 है और कुल जनसंख्या 13084 है। जिले में जारी विशेष शिविरो के माध्यम से मौके पर लाभंावित किया गया है जिसमें 356 के आधार कार्ड बनाए गए, 385 को जाति प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए, 71 की समग्र आईडी बनाई गई, 295 को आयुष्मान कार्ड जारी हुए है। शिविर स्थलो पर 81 हितग्राहियों के पीएम जनमन खाता खोलने के कार्य बैंको के माध्यम से संपादित हुए है। खाद्य विभाग द्वारा 110 हितग्राहियों को राशन कार्ड पात्रतापर्चियों का वितरण किया गया है। 105 हितग्राहियो को पीएम उज्जवला योजना के लिए, 23 हितग्राहियो को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना हेतु चयन किया गया है इसके अलावा जनजाति वर्ग के छह किसानो को पीएम सम्मानिधि के स्वीकृति की प्रक्रिया पूरी कराई गई है इसके अलावाा शिविर स्थलो पर 140 की ईकेवायसी संबंधी दिक्कतो का समाधान किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular