Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाशिकायतो के निराकरणो पर विशेष ध्यान दें-कलेक्टर

शिकायतो के निराकरणो पर विशेष ध्यान दें-कलेक्टर

विदिशा : शुक्रवार, जून 27, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सीएम हेल्पलाइन के तहत सौ दिवस से अधिक की लंबित शिकायतो के निराकरणो पर विशेष ध्यान देने के निर्देश संबंधित विभागो के अधिकारियों को प्रसारित किए हैै। उन्होंने कहा है कि आवेदन को सौ दिन हो जाने के बावजूद विभाग के द्वारा निराकरण के लिए कारगर पहल नहीं करना उनकी शासकीय कार्यो के प्रति लापरवाही प्रदर्शित हो रही है। सौ दिवस से अधिक लंबित शिकायतो की सूचियां संबंधित विभागो के जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई गई है उक्त शिकायतो का समाधान आगामी तीन दिवसो में शत प्रतिशत कराया जाना सुनिश्चित करे। ऐसे आवेदन जिनका निराकरण जिला स्तर पर संभव नहीं है उन कारणो को रेखांकित करते हुए विभाग प्रमुख के संज्ञान मंे अविलम्ब लाएं ताकि विभाग प्रमुख के द्वारा निराकरण के संबंध में सापेक्षित कार्यवाही अविलम्ब संपादित की जा सकें।

गौरतलब हो कि सौ दिवस से लंबित समाधान के अंतर्गत जिले में कुल 4964 आवेदन लंबित हैं अब तक 28.26 प्रतिशत शिकायतो का निराकरण किया गया है वहीं नवीन प्राप्त शिकायतो सहित कुल शिकायतो की संख्या 5278 हो गई है। अतः विभागो के जिलाधिकारी इन शिकायतो के निराकरणो पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने स्पेशल क्लोज और आंशिक बंद करने की कार्यवाही स्पष्ट कारणो को रेखांकित करते हुए संपादित की जाए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular