विदिशा : सोमवार, जून 23, 2025,
मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव ने राज्य स्तरीय गौशाला सम्मेलन में विदिशा जिले की दयोदय श्री विद्यासागर गौसंवर्धन केन्द्र गौशाला उदयगिरी को आचार्य श्री विद्यासागर जीवदया (गौसेवा) हेतु वर्ष 2023-24 अंतर्गत सांत्वना पुरस्कार पचास हजार रूपए की राशि से सम्मानित किया है।
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने सोमवार को टीएल बैठक के पहले गौशाला सेवा समिति के सदस्यो को प्रशंसा पत्र देते हुए शाल उडाया और उत्कृष्ट कार्यो के लिए सम्मानित होने पर बधाईयां शुभकामनाएं अभिव्यक्त की है।




