मतदाता सूची में नाम दर्ज से कोई वंचित ना रहे – कलेक्टर
विदिशा : सोमवार, जून 23, 2025,
निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा निर्देशो के अनुपालन तहत मतदाता पुर्नरीक्षण सूची कार्यो को संपादित कराने हेतु बीएलओ और मास्टर ट्रेनर्स तथा ईआरओ के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण विदिशा जिला मुख्यालय पर आयोजित किया गया था।
विदिशा एसडीएम कार्यालय के सभागार कक्ष में आयोजित प्रशिक्षण को सम्बोधित करते हुए कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि मतदाता सूची पूर्ण पारदर्शी हो उसमें एक भी नाम जोड़ने से वंचित ना रहें वहीं नामो की पुनर्रावृत्ति ना हो का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने मतदाता सूची में नाम जोड़ने, घटाने और संशोधन से संबंधित निर्धारित फार्मो के संबंध में प्रश्नोत्तरी संवाद किया। मास्टर ट्रेनर्स के द्वारा मतदाता सूची पुर्नरीक्षण कार्य को मूर्तरूप देने हेतु चिन्हित बीएलओ व मास्टर ट्रेनर्स जो विधानसभा स्तर पर बीएलओ को प्रशिक्षित करेंगे उन सबको उक्त प्रशिक्षण में प्रशिक्षित करते हुए उनकी शंकाओं का समाधान किया है। इस दौरान बतलाया गया कि डोर टू डोर सम्पर्क कर कैसे नए मतदाताओं का नाम जोडा जाएगा वहीं फार्म 6, 7 एवं 8 में जानकारियां कैसे दर्ज की जाएगी इत्यादि की जानकारियां दी गई है।
उपरोक्त प्रशिक्षण में जिले की पांचो विधानसभाओं के आरो, एआरओ के अलावा मास्टर चिन्हित मास्टर ट्रेनर्स और बीएलओ मौजूद रहे।




