Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeराज्यमिशन शक्ति योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

मिशन शक्ति योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन हुआ

विदिशा : सोमवार, जून 23, 2025,

महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता लोढ़ा के निर्देशन में आज ग्यारसपुर में मिशन शक्ति योजना अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला बाल विकास विभाग विदिशा से श्री मुकेश ताम्रकार द्वारा मिशन शक्ति योजना अंतर्गत  महिलाओं को घरेलू हिंसा से महिला संरक्षण अधिनियम 2005 कि नियमों एवं प्रावधानों की जानकारी दी गई एवं मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण योजना पात्रता शर्तें उद्देश्य एवं महत्व के बारे में बताया गया। बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के बारे मे विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। वन स्टाफ सेंटर से महिलाओं को मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी बताया गया। चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 उपयोगिता एवं महत्व के बारे में जानकारी दी गई।

निम्बोलकर जिला समन्वयक श्रीमती मनीषा द्वारा पोषण टेकर से संबंधित जानकारी विस्तार पूर्वक दी गई। पोषण टेकर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को आ रही परेशानियों के समाधान के बारे में जानकारी दी गई।

सहायक समन्वयक प्रज्ञा भुर्जी द्वारा पोषण टेकर के महत्व के बारे जानकारी दी गई। पोषण टेकर पर एफआरएस ई-केवायसी आदि के बारे में बताया गया एवं पर्यवेक्षक प्रतिज्ञा चैरसिया द्वारा लाड़ली लक्ष्मी योजना बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मिशन वात्सल्य के बारे में जानकारी दी गई।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular