विदिशा : शुक्रवार, मई 16, 2025,
कलेक्टर एवं स्थानीय जिला निर्वाचन अधिकारी श्री अंशुल गुप्ता ने पंचायतो के फोटोयुक्त मतदाता सूची पुर्नरीक्षण 2025 के कार्यो को समयावधि में पूर्ण कराने के लिए रजिस्ट्रीकरण व सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के साथ-साथ अपील प्राधिकरी नियुक्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
कलेक्टर श्री गुप्ता के द्वारा जारी आदेश के अनुसार विदिशा जिला अंतर्गत 31 मार्च 2025 की स्थिति में विभिन्न पंचायतो में रिक्त पंच-सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य एवं जिला पंचायत सदस्य के लिए पंचायतो में फोटोयुक्त मतदाता सूची एक जनवरी 2025 की स्थिति में पुर्नरीक्षण कार्यवाही आयोग के दिशा निर्देशानुसार समयावधि में पूर्ण कराया जाना सुनिश्चित करें के निर्देश प्रसारित किए गए है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने पंचायतो की फोटोयुक्त मतदाता सूची के पुर्नरीक्षण कार्यो की प्राप्त शिकायतो के निराकरण हेतु अपीलीय अधिकारी अपर कलेक्टर को नियुक्त किया है जबकि विदिशा, ग्यारसपुर, बासौदा, कुरवाई, सिरोंज और लटेरी सहित पूर्व उल्लेखित समस्त राजस्व अनुविभाग क्षेत्रो के संबंधित अनुविभागीय राजस्व अधिकारी को रजिस्ट्रीकरण अधिकारी वहीं क्षेत्र के तहसीलदार को सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।
पंच, सरपंच
कलेक्टर एवं स्थानीय जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पंचायत उप निर्वाचन 31 मार्च 2025 की स्थिति में रिक्त पदो की उपलब्ध कराई गई जानकारी के अनुसार विदिशा जिले में एक सरपंच व 25 पंच पद हेतु निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराई जाएगी तदानुसार जनपद पंचायत कुरवाई की ग्राम पंचायत लायरा में रिक्त सरपंच पद के अलावा जिन जनपदो में पंच पद रिक्त है कि संख्यात्मक जानकारी तदानुसार विदिशा में आठ, बासौदा में छह, सिरोंज में चार, कुरवाई में लटेरी में क्रमशः तीन-तीन तथा ग्यारसपुर जनपद पंचायत में एक पंच पद रिक्त है।




