Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeविदिशाकैरियर काउंसलिंग हेतु सेल का गठन

कैरियर काउंसलिंग हेतु सेल का गठन

विदिशा : शुक्रवार, मई 16, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जिले के युवाजनों को कैरियर काउंसलिंग एवं कैरियर मार्गदर्शन की सुविधा सुगमता से प्राप्त हो सकें इसके लिए जिला मुख्यालय पर एक सेल का गठन किया गया है।

कलेक्टर श्री गुप्ता के निर्देशानुसार गठित सेल के सदस्यों से मार्गदर्शन व सलाह के लिए जिला स्तरीय कंट्रोल रूम का दूरभाष क्रमांक 7400507766 पर सम्पर्क किया जा सकता है। युवाजन अपनी जिज्ञासाओं का समाधान उल्लेखित नम्बरो से प्राप्त कर सकते है। शिक्षा विभाग के माध्यम से जिले में किए जा रहे नवाचारो के तहत कैरियर काउंसलिंग की सुविधा मुहैया कराई जा रही है।

                संयुक्त कलेक्टर एवं स्कूल शिक्षा विभाग की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने बताया कि कैरियर काउंसलिंग सह मार्गदर्शन सेल सोमवार से शुक्रवार तक प्रातः 10 बजे से सायं 06 बजे तक उपलब्ध रहेंगी। उक्त अवधि दिवसो में कैरियर काउंसलिंग और कैरियर मार्गदर्शन से संबंधी जानकारियां विशेषज्ञो से कंट्रोल रूम के उल्लेखित पूर्व नम्बर पर सम्पर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular