Karan Adani: अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) के प्रबंध निदेशक करण अडानी ने को कहा कि राजस्थान में अडानी ग्रुप अगले 5 साल के दौरान 7.5 लाख करोड़ रुपये का निवेश करेगा। दरअसल, जयपुर में तीन-दिवसीय ‘राइज़िंग राजस्थान इन्वेस्टर समिट’ का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को इस कार्यक्रम का उद्घाटन समारोह था, जिसमें करण अडानी ने ये घोषणा की है।
बता दें कार्यक्रम का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इस दौरान राज्य के सीएम भजन लाल शर्मा समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे। इस दौरान अपने संबोधन में करण अडानी ने कहा कि राजस्थान में ‘ग्रीन जॉब्स’ की बहार आने वाली है। उन्होंने कहा कि वह अगले कुछ सालों में यहां कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट में निवेश करने वाले हैं।
भारत की GDP 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हुई
करण अडानी ने कहा कि NSE निफ्टी 8000 अंक से 23000 अंक तक पहुंच चुका है। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने प्रगति की है जिससे अब महज 11% जनसंख्या ही गरीबी में जी रही है, जो पहले 23% फ़ीसदी थी। उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक के दौरान भारत की GDP 3 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा हो चुकी है, और इस अवधि में भारत ने 8 लाख करोड़ अमेरिकी डॉलर का निवेश किया है।




