Wednesday, October 15, 2025
spot_img
Homeराज्यमध्य प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा aka ‘स्काईलॉर्ड’ की सड़क...

मध्य प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा aka ‘स्काईलॉर्ड’ की सड़क दुर्घटना में मौत, लाखों में थे सब्सक्राइबर

मध्य प्रदेश के मशहूर यूट्यूबर अभ्युदय मिश्रा की सोमवार को बाइकिंग टूर के दौरान एक सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। अभ्युदय मिश्रा का ‘स्काईलॉर्ड’ नाम से यूट्यूब चैनल था। उनके चैनल पर लाखों की संख्या में सब्सक्राइबर थे। सड़क दुर्घटना में बुरी तरह घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार रविवार दोपहर करीब 2 बजे नर्मदापुरम-पिपरिया स्टेट हाईवे पर सोहागपुर के पास अभ्युदय मिश्रा को एक ट्रक ने टक्कर मार दिया। बुरी तरह घायल होने के बाद उनकी मौत हो गई।
‘स्काईलॉर्ड’ के नाम से लोकप्रिय अभ्युदय मिश्रा के यूट्यूब पर कुल 14 लाख के करीब सब्सक्राइबर हैं। उनकी लोकप्रियता इंस्टाग्राम पर भी थी। वहां उनके साढ़े तीन लाख के आसपास फॉलोवर हैं। अपने यूट्यूब चैनल पर वो गेमिंग वीडियो बनाया करते थे। उनके वीडियो पर लाखों में व्यूज आते हैं।अभ्युदय मिश्रा मध्यप्रदेश के टूर पर निकले थे। ये टूर मध्य प्रदेश के टूरिज्म विभाग ने स्पॉन्सर किया था। बाइक चलाने के दौरान ही उनकी टक्कर ट्रक से हो गई। भोपाल के बंसल अस्पताल में उन्हें भर्ती कराया गया था। मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के एक अधिकारी ने पुष्टि की कि यूट्यूबर का सोहागपुर में एक्सीडेंट हो गया था। ‘स्काईलॉर्ड’ को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular