Wednesday, May 6, 2026
spot_img
Homeराज्यमध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने ग्रहण किया...

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के नवनियुक्त अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव तथा सदस्य श्री रामलाल मालवीय एवं श्री बारेलाल अहिरवार ने बुधवार को आयोग में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में उपमुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, मंत्री श्री राव उदय प्रताप सिंह, राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. गौतम टेटवाल, राज्य मंत्री श्रीमती प्रतिमा बागरी, सांसद श्री महेंद्र सोलंकी, राज्यसभा सांसद श्रीमती माया नारोलिया, विधायक श्री भगवानदास सबनानी, विधायक श्री विष्णु खत्री एवं निगम अध्यक्ष श्री किशन सूर्यवंशी सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम की कार्यवाही आयोग की सचिव श्रीमती सीमा सोनी द्वारा संचालित की गई।

उल्लेखनीय है कि अनुसूचित जाति वर्ग के सर्वांगीण विकास, अधिकारों के संरक्षण एवं सामाजिक उत्थान के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा वर्ष 1995 में राज्य अनुसूचित जाति आयोग का गठन किया गया था। आयोग में एक अध्यक्ष एवं दो सदस्यों की नियुक्ति शासन द्वारा की जाती है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular