Saturday, June 13, 2026
spot_img
Homeकारोबारसरकार ने एनएलसी इंडिया को कोयला ब्लॉक आवंटित किया

सरकार ने एनएलसी इंडिया को कोयला ब्लॉक आवंटित किया

नई दिल्ली । केंद्र सरकार ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को झारखंड में औपचारिक रूप से एक कोयला ब्लॉक आवंटित किया है। सरकारी स्वामित्व वाली इकाई ने यह जानकारी दी। अगस्त में आयोजित वाणिज्यिक नीलामी के तहत यह सार्वजनिक उपक्रम, झारखंड के लातेहार जिले में उत्तरी धादु (पश्चिमी भाग) खदान के लिए सफल बोलीदाता के रूप में उभरा था। एनएलसी इंडिया लिमिटेड ने शेयर बाजार को सूचना में कहा ‎कि 14 दिसंबर, 2023 को आयोजित समारोह में सचिव (कोयला) ने एनएलसी इंडिया लिमिटेड को कोयला ब्लॉक के लिए आदेश जारी किया था। इस कोयला खदान में 43 करोड़ 46.5 लाख टन का भंडार है। एनएलसी इंडिया कोयला मंत्रालय के अधीन एक नवरत्न कंपनी है। इस पीएसयू का मुख्य कामकाज खनन और बिजली उत्पादन है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular