Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeराज्यराहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा पर प्रशांत किशोर का सवाल, बताया-...

राहुल गांधी की भारत जोड़ यात्रा पर प्रशांत किशोर का सवाल, बताया- गुजरात से करना चाहिए था शुरू

चुनावी रणनीतिकार के तौर पर अपनी पहचान बना चुके प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को गुजरात या किसी भाजपा शासित दूसरे राज्य से शुरू किया जाना चाहिए था। यह बात उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही है। पीके ने यहां अलग विदर्भ राज्य की मांग कर रहे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। चुनावी रणनीतिकार के तौर पर अपनी पहचान बना चुके प्रशांत किशोर ने कांग्रेस पार्टी और राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि इस यात्रा को गुजरात या किसी भाजपा शासित दूसरे राज्य से शुरू किया जाना चाहिए था। यह बात उन्होंने नागपुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद कही है। पीके ने यहां अलग विदर्भ राज्य की मांग कर रहे स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

भाजपा के एक पूर्व विधायक आशीष देशमुख ने अलग राज्य की मांग को लेकर रणनीति तैयार करने के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पीके ने कहा, “अगर लोगों में आशा है तो एक अलग विदर्भ राज्य के विचार को आगे बढ़ाया जा सकता है।” उन्होंने कहा, “आंदोलन केंद्र तक पहुंचना चाहिए। इसका राष्ट्रीय प्रभाव होना चाहिए। अभियान समाज से उभरना चाहिए।”

प्रशांत किशोर ने कहा कि उन्होंने एक राजनीतिक रणनीतिकार के रूप में काम करना बंद कर दिया है। अब वह लोगों के लिए काम करना चाहते हैं न कि किसी पार्टी के लिए।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular