Wednesday, April 22, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयपहले छुट्टियों में बढ़ जाता था फ्लाइट का किराया, लेकिन अब...', ज्योतिरादित्य...

पहले छुट्टियों में बढ़ जाता था फ्लाइट का किराया, लेकिन अब…’, ज्योतिरादित्य सिंधिया की हवाई सफर करने वालों को खुशखबरी

Airline Tickets: नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने हवाई टिकट की कीमत को लेकर कहा कि अमूमन छुट्टियों के मौसम में फ्लाइट के टिकट की कीमत काफी बढ़ जाती थी. उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने कोशिश की है कि अप्रत्याशित तौर पर कीमतें ना बढ़ें और उसको लेकर हमने एयरलाइंस से बात भी की है. उन्होंने कहा कि अगर हम इस साल की बात करें तो कई महत्वपूर्ण रूट पर टिकट की कीमत 14 से 61 प्रतिशत तक पहले के मुकाबले कम ही है.

नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बुधवार (7 जून) को बताया कि 6 जून को एयरलाइंस की सलाहकार समूह की बैठक की गई थी जिसके बाद ही 14 से 61 प्रतिशत की कमी की गई. इसके साथ ही सिंधिया ने दिल्ली से लेह, पुणे, श्रीनगर और मुंबई जैसे गंतव्यों के लिए किराए में कमी पर संतोष जताया. वहीं सिंधिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि मुझे यह कहते हुए खुशी हो रही है कि इन बड़ी उड़ानों पर अधिकतम किराया 14-61 प्रतिशत कम हो गया है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular