Thursday, April 30, 2026
spot_img
Homeकारोबारबाजार खुलते ही सरपट भागे सेंसेक्स, निफ्टी; Rossari Biotech 5% चढ़ा, IRCTC...

बाजार खुलते ही सरपट भागे सेंसेक्स, निफ्टी; Rossari Biotech 5% चढ़ा, IRCTC 2% लुढ़का

नई दिल्लीः घरेलू शेयर बाजार (Domestic Stock Market) सोमवार को बढ़त के साथ खुले. बीएसई के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:18 बजे 348.17 अंक यानी 0.56 फीसदी की तेजी के साथ 62,895.28 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 46.35 अंक यानी 0.25 फीसदी की तेजी के साथ 18,534.10 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी. शुरुआती कारोबार में Rossari Biotech के शेयर में पांच फीसदी तक का उछाल देखने को मिला. इसी तरह हिंडाल्को (Hindalco) में 3.43 फीसदी की तेजी जबकि आईआरसीटीसी (IRCTC) में दो फीसदी की टूट देखने को मिल रही थी.सेंसेक्स पर इन शेयरों में दिखी तेजी (Top Gainers at Sensex)
BSE Sensex पर M&M में 1.18 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 1.04 फीसदी, पावरग्रिड (Powergrid) में 1.02 फीसदी, बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में 0.87 फीसदी, विप्रो (Wipro) में 0.86 फीसदी, बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv) में 0.79 फीसदी, एक्सिस बैंक (Axis Bank) में 0.73 फीसदी, टाटा मोटर्स (Tata Motors) में 0.69 फीसदी, एचसीएल टेक (HCL Tech) में 0.69 फीसदी, एनटीपीसी (NTPC) में 0.66 फीसदी और रिलायंस इनके अलावा एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एचडीएफसी (HDFC), टीसीएस (TCS), टाटा स्टील (Tata Steel), आईटीसी (ITC), अल्ट्राटेक सीमेंट, इन्फोसिस (Infosys) और इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयरों में 0.40 फीसदी से ज्यादा तेजी देखने को मिल रही थी.

इन शेयरों में दिखी गिरावट (Top Losers at Sensex)

शुरुआती कारोबार में नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर में गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह एशियन पेंट्स (Asian Paints) में भी लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.

SGX Nifty से मिल रहे थे ये संकेत

सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 84 अंक यानी 0.45 फीसदी की तेजी के साथ 18,713 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत पॉजिटीव रह सकती है.एशियाई शेयर बाजारों में दिखी तेजी
अमेरिकी जॉब रिपोर्ट के मिले-जुले रहने के कारण इस बात की उम्मीद नजर आ रही है कि अमेरिकी फेड रिजर्व ब्याज दरों में बढ़ोत्तरी का सिलसिला रोक सकता है. इस उम्मीद की वजह से स्टॉक मार्केट में पॉजिटीव सेंटिमेंट देखने को मिल रहा है

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular