Friday, May 8, 2026
spot_img
Homeकारोबारसरकारी कंपनी GAIL दे रही 2 पर 1 बोनस शेयर, आज है...

सरकारी कंपनी GAIL दे रही 2 पर 1 बोनस शेयर, आज है एक्स-बोनस डेट

सरकारी कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। महारत्न कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर इनवेस्टर्स को 1 बोनस शेयर देगी।

सरकारी कंपनी गेल इंडिया (GAIL India) अपने निवेशकों को बोनस शेयर देने जा रही है। महारत्न कंपनी 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दे रही है। यानी, कंपनी हर 2 शेयर पर 1 बोनस शेयर देगी। गेल इंडिया के शेयर मंगलवार 6 सितंबर 2022 को एक्स-बोनस डेट पर ट्रेड कर रहे हैं। बोनस इश्यू की रिकॉर्ड डेट 7 सितंबर 2022 है। एक्स-बोनस डेट पर कंपनी के शेयरों में तेजी का रुख है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में फिलहाल सरकारी कंपनी के शेयर करीब 1 पर्सेंट की तेजी के साथ 92.10 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहे हैं।

15 साल से कम में 5वीं बार बोनस शेयर देने जा रही कंपनी
गेल इंडिया पिछले 15 साल से कम में 5वीं बार बोनस शेयर देने जा रही है। सरकारी कंपनी ने अक्टूबर 2008 में 1:2 के रेशियो में बोनस शेयर दिया था। कंपनी ने मार्च 2017 में 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर इश्यू किया। इसके बाद, मार्च 2018 में भी गेल इंडिया ने 1:3 के रेशियो में बोनस शेयर दिया। महारत्न कंपनी ने जुलाई 2019 में 1:1 के रेशियो में निवेशकों को बोनस शेयर का तोहफा दिया था और अब कंपनी 15 साल में पांचवीं बार बोनस शेयर इश्यू करने जा रही है।
जून तिमाही में 51% बढ़ा सरकारी कंपनी का मुनाफा
गैस मार्केटिंग में बंपर मार्जिन के चलते जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया का मुनाफा 51 पर्सेंट बढ़ा है। जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया को 3250.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि इसके पिछले साल की समान अवधि के दौरान गेल इंडिया को 2157 करोड़ रुपये का प्रॉफिट हुआ था। अप्रैल-जून 2022 तिमाही में गेल इंडिया का टर्नओवर दोगुना से ज्यादा बढ़कर 38,033 करोड़ रुपये रहा, जो कि एक साल पहले की समान अवधि में 17702 करोड़ रुपये था।

डिस्‍क्‍लेमर: यहां सिर्फ शेयर के परफॉर्मेंस की जानकारी दी गई है, यह निवेश की सलाह नहीं है। शेयर बाजार में निवेश जोखिमों के अधीन है और निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular