स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने फिक्स्ड डिपॉजिट की ब्याज दरों में इजाफा किया है। साथ ही नई रिटेल एफडी स्कीम भी पेश की है। इसका नाम अमृत कलश जमा योजना है। SBI इस एफडी योजना के तहत ग्रहकों को 7.10 फीसदी ब्याज देगा। इसके अलावा सीनियर सिटीजन को इसके तहत 7.60 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा।
पिछले महीने स्टेट बैंक ने 2 करोड़ रुपये से कम की फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर को 5 बेसिस प्वाइंट से बढ़ाकर 25 बेसिस प्वाइंट कर दिया था। नई ब्याज दर 15 फरवरी 2023 से लागू है। वरिष्ठ नागरिकों के लिए ब्याज दर सामान्य निवेशकों को दी जाने वाली दर से 25 आधार अंक अधिक है। एसबीआई ने FD पर दो से तीन साल के लिए ब्याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की वृद्धि की है।
SBI ने 3 से 10 साल की एफडी स्कीम पर ब्याज दरों को 6.50 फीसदी कर दिया है। 7 से 45 दिनों की फिक्स्ड डिपॉजिट पर 3 फीसदी की दर से ब्याज मिलेगा। 46 से 179 दिनों वाली स्कीम के लिए नई ब्याज दर 4.05 फीसदी है। वहीं, 180-210 दिनों की एफडी पर ब्याज दर 5.25 फीसदी है। इसके अलावा, 211 दिन से लेकर 1 साल से कम की एफडी पर 5.75 फीसदी वार्षिक दर से ब्याज मिलेगा।




