Thursday, May 7, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयजेपी नड्डा ही संभालेंगे 2024 तक BJP की कमान! ये हो सकते...

जेपी नड्डा ही संभालेंगे 2024 तक BJP की कमान! ये हो सकते हैं पार्टी के अगले कप्तान

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 2024 लोकसभा चुनाव तक दल की कमान संभाल सकते हैं। हालांकि, इसे लेकर आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा गया है। जनवरी 2023 में उनका मौजूदा कार्यकाल खत्म हो रहा है। अब खबर है कि पार्टी उन्हें एक साल का विस्तार दे सकती है। अटकलें लगाई जा रही हैं कि उनके बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान यह पद संभाल सकते हैं।रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि नड्डा 2024 तक पार्टी प्रमुख बने रह सकते हैं। सूत्रों ने कहा कि इस बात की संभावनाएं इसलिए हैं, क्योंकि नड्डा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच रिश्ते अच्छे हैं और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी उनके काम का हिसाब अच्छा है। फिलहाल, यह भी साफ नहीं है कि उन्हें पूरे कार्यकाल के लिए दोबारा अध्यक्ष बनाया जाएगा या नहींरिपोर्ट के अनुसार, सूत्रों ने कहा, ‘पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सामने नड्डा की अच्छी छवि और संबंध हैं। 2024 लोकसभा चुनाव बहुत अहम हैं और हमे लगता है कि तीनों के बीच की समझ को कम से कम 2024 तक डिस्टर्ब नहीं करना चाहिए। उन्हें नया कार्यकाल भी मिल सकता है, लेकिन हमें भरोसा है कि उन्हें विस्तार मिलेगा।’

धर्मेंद्र प्रधान के नाम की चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी में फिलहाल प्रधान के नाम की चर्चा है। अब जब भूपेंद्र यादव को केंद्रीय चुनाव समिति में शामिल कर लिया गया है, तो पार्टी में शामिल कई लोग प्रधान को नए भाजपा प्रमुख के तौर पर देख रहे हैं। नड्डा से पहले अमित शाह 2014 से लेकर 2019 तक चीफ थे। वहीं, 2020 में फुल टाइम पद संभालने से पहले नड्डा कार्यकारी अध्यक्ष रहे थे।

क्या कहता है भाजपा का संविधान
साल 2012 में हुए संशोधन के बाद भाजपा में सभी पात्र सदस्य लगातार दो बार अध्यक्ष पद संभाल सकते हैं। इससे पहले पार्टी प्रमुख एक ही कार्यकाल के लिए बनाए जाते थे। कहा जाता है कि तत्कालीन पार्टी अध्यक्ष नितिन गडकरी को दोबारा कमान सौंपने के लिए संशोधन किए गए थे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular