Sunday, May 31, 2026
spot_img
Homeराष्ट्रीयपूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित

पूर्व उप-प्रधानमंत्री बाबू जगजीवन राम की 119वीं जयंती पर आज उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पूर्व राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री बी. एल. वर्मा, लोकसभा सांसद मनोज कुमार और सामाजिक न्याय तथा अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने दिल्ली गेट स्थित उनकी समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की। उन्होंने पूर्व केंद्रीय मंत्री की स्मृति में आयोजित सर्व धर्म प्रार्थना सभा में भी भाग लिया।

बाबू जगजीवन राम स्वतंत्रता सेनानी और राष्ट्रीय नेता थे जिन्होंने दलितों के उत्थान के लिए अथक संघर्ष किया। वे 35 वर्षों तक मंत्रिमंडल में रहे और कई महत्वपूर्ण विभागों का कार्यभार संभालने वाले सबसे लंबे समय तक सेवा करने वाले व्‍यक्ति थे। उन्होंने अभूतपूर्व सुधार किए। खाद्य और कृषि मंत्री के रूप में बाबू जगजीवन राम को ‘हरित क्रांति’ का श्रेय दिया जाता है और रक्षा मंत्री के रूप में उन्होंने भारत को 1971 के युद्ध में ऐतिहासिक नेतृत्व प्रदान किया, जिसके फलस्वरूप बांग्लादेश का जन्म हुआ।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular