Sunday, April 19, 2026
spot_img
HomeकारोबारAyushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती, देखें पूरी...

Ayushman Bharat Yojana में कौन-कौन सी बीमारी कवर नहीं होती, देखें पूरी List

Ayushman Bharat Yojana : आयुष्मान भारत योजना (PM-JAY) दुनिया की सबसे बड़ी स्वास्थ्य बीमा योजना है, जो गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज देती है. लेकिन, कई लोग यह समझते हैं कि इसमें सभी तरह की बीमारियां और खर्चे कवर होते हैं, जो कि गलत है. अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं, तो जान लें कि इसमें क्या-क्या शामिल नहीं है:

ये बीमारियां और खर्चे नहीं होते कवर :

ओपीडी (OPD) का खर्चा: आयुष्मान कार्ड सिर्फ तब काम करता है जब मरीज अस्पताल में भर्ती (Admitted) होता है. सामान्य सर्दी-खांसी या बुखार के लिए डॉक्टर को बाहर दिखाने और दवा लेने का खर्चा आपको खुद देना होगा.कॉस्मेटिक सर्जरी: प्लास्टिक सर्जरी या सुंदरता बढ़ाने के लिए किए जाने वाले ऑपरेशन जैसे नोज जॉब, हेयर ट्रांसप्लांट इसमें कवर नहीं होते. हालांकि, चोट लगने पर रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी कवर होती है.

फर्टिलिटी ट्रीटमेंट: बांझपन (Infertility) का इलाज, IVF या संतान प्राप्ति से जुड़ी प्रक्रियाएं इस योजना के दायरे में नहीं आतीं.

नशा मुक्ति: शराब या ड्रग्स की लत छुड़ाने के लिए किए जाने वाले इलाज का खर्च यह कार्ड नहीं उठाता.

अंग प्रत्यारोपण (Organ Transplant): कुछ जटिल और बेहद महंगे ऑर्गन ट्रांसप्लांट अभी भी पूरी तरह से इस योजना के कई पैकेजेस में शामिल नहीं हैं . यह राज्यवार नियमों पर भी निर्भर करता है.

चश्मा और सुनने की मशीन: आंखों की जांच और चश्मा बनवाने या सुनने की मशीन (Hearing Aid) का खर्च इसमें शामिल नहीं है.

अस्पताल के बाहर की दवाइयां
अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद की दवाइयों का खर्च भी एक निश्चित समय (आमतौर पर 15 दिन) के बाद आपको खुद उठाना पड़ता है. भर्ती होने से 3 दिन पहले और डिस्चार्ज के 15 दिन बाद तक की दवाएं और जांचें ही मुफ्त होती हैं.

आयुष्मान भारत में क्या कवर होता है?
भ्रम दूर करने के लिए यह भी जान लें कि इसमें क्या-क्या मिलता है:

गंभीर बीमारियां: कैंसर, हृदय रोग (हार्ट सर्जरी), किडनी की बीमारी और घुटने का प्रत्यारोपण (Knee Replacement) जैसी गंभीर बीमारियां इसमें शामिल हैं.

पहले से मौजूद बीमारियां: निजी बीमा कंपनियों के उलट, आयुष्मान योजना में पहले दिन से ही आपकी पुरानी बीमारियां कवर हो जाती हैं.70 वर्ष से अधिक के बुजुर्ग: हालिया नियमों के अनुसार, अब 70 साल से ऊपर के सभी बुजुर्गों को, चाहे उनकी आय कुछ भी हो 5 लाख रुपये का अलग से कवर मिलता है.

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular