अशेाक नगर : बुधवार, सितम्बर 17, 2025
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिले में 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा अभियान का आयोजन किया गया है। अभियान के शुभारंभ अवसर पर बुधवार को कलेक्टर श्री आदित्य सिंह, अशोकनगर पूर्व विधायक श्री जजपाल सिंह जज्जी सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों द्वारा नया बस स्टेण्ड अशोकनगर में स्वच्छता हेतु झाडू लगाकर एवं कचरा एकत्रित कर श्रमदान किया गया। साथ ही सेवा पखवाड़ा अभियान के प्रचार प्रसार हेतु जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। साथ ही सांदीपनि विद्यालय टोरिया अशोकनगर परिसर में एक बगिया माँ के नाम अभियान के तहत 75 पौधों का पौधरोपण किया गया। सामुदायिक श्रमदान कार्यक्रम में लिया भाग सेवा पखवाडा अभियान के तहत कलेक्टर श्री आदित्य सिंह ने रघुवंशी धर्मशाला अशोकनगर के समीप आयोजित सामुदायिक स्वच्छता हेतु श्रमदान कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्टर श्री डी.एन.सिंह,मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री विनोद उन्नीतान,जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास श्री चन्द्रसेना भिड़े सहित जिला अधिकारी उपस्थित रहकर श्रमदान कर स्वच्छता कार्यक्रम में भाग लिया।




