Tuesday, April 21, 2026
spot_img
Homeअशोकनगररक्‍तदान से जरूरतमंद व्‍यक्ति की जान बचा सकते है-कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह...

रक्‍तदान से जरूरतमंद व्‍यक्ति की जान बचा सकते है-कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह सेवा पखवाडा अभियान के शुभारंभ अवसर पर रक्‍तदान शिविर आयोजित

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर सेवा पखवाडा अभियान के शुभारंभ अवसर पर जिला मुख्‍यालय अशोकनगर के कस्‍तूरी गार्डन में बुधवार को रक्‍तदान शिविर आयोजित किया गया। रक्‍तदान शिविर में कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह, मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री राजेश जैन, अपर कलेक्‍टर श्री डी.एन.सिंह,डिप्‍टी कलेक्‍टर श्री मनीष धनगर सहित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने रक्‍तदान किया गया। रक्‍तदान शिविर में कलेक्‍टर श्री आदित्‍य सिंह ने कहा कि स्‍वस्‍थ व्‍यक्ति को रक्‍तदान करना चाहिए। रक्‍तदान मानव सेवा हेतु पुनीत कार्य है। रक्‍तदान से हम किसी जरूरतमंद व्‍यक्ति के जीवन को बचा सकते है। रक्‍तदान शिविर में 88 यूनिट रक्‍तदान हुआ।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular