भोपाल : मंगलवार, सितम्बर 16, 2025,
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से देशभर में शुरू हो रहे सेवा पखवाड़े के अंतर्गत सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग भोपाल स्थित तात्या टोपे स्टेडियम में बुधवार को प्रातः 11:30 बजे खेल और युवा कल्याण विभाग द्वारा रक्तदान शिविर, महिला आत्मरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम के दौरान रक्तदान शिविर के साथ छात्राओं और महिलाओं के लिए आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी प्रारंभ होगा, जिसमें उन्हें मार्शल आर्ट एवं अन्य तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।
इस प्रशिक्षण का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता की भावना को सशक्त बनाना है। इसी के साथ ही खिलाड़ियों द्वारा सेवा कार्यों का भी शुभारंभ होगा।




