Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडेंगू के प्रति जनजागरूकता के साथ लार्वा सर्वे अभियान निरंतर जारी

डेंगू के प्रति जनजागरूकता के साथ लार्वा सर्वे अभियान निरंतर जारी

विदिशा : सोमवार, जुलाई 21, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता के द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुपालन में तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी  के मार्गदर्शन में जिला मलेरिया अधिकारी, स्वास्थ्य विभाग, नर्सिंग कालेज की छात्राऐं, उषा कार्यकर्ता के दल के द्वारा  करैया खेड़ा ,बासौदा में सघन लार्वा सर्वे, आईईसी गतिविधि, डेंगू जागरूकता रथ से प्रचार-प्रसार, फॉगिंग दल के द्वारा कीटनाशक दवा का छिड़काव किया गया।

जिला मलेरिया अधिकारी ने बताया कि मलेरिया टीम के द्वारा 488घरों के 2358 कंटेनर का सघन लार्वा सर्वे किया गया। जिसमें 19घरों में लार्वा पाया गया जिसे कीटनाशक दवा के द्वारा नष्ट कराया गया।

विभाग द्वारा जनसमुदाय से अपील की गई है की अपने -अपने घरों  के सभी पानी के कंटेनर, कूलर, फ्रिज , टंकिया, टायर  ,गमले ,पशु एवं पक्षियों को रखने वाले पानी के बर्तन टंकियों एवं सकोरों को प्रति सप्ताह जांच ले की  कहीं एडीज मच्छर के लार्वा तो नही पनप रहे, व खाली कर सफाई कर दे।

पानी के बड़े कंटेनर जिनकी सफाई व ढांकना संभव न हो तो उनमें मीठा तेल प्रति सप्ताह डालें।

मच्छरों के काटने से स्वयं बचाव करे, पूरे शरीर ढकने वाले कपड़े पहने, दिन के समय बच्चों व वृद्धों  एवं गर्भवती माताओं को मच्छरदानी के अंदर सोने की सलाह दी जावे, मॉस्किटो कॉइल का उपयोग करे, शाम के समय नीम पत्तियों का धुआं करे।

तेज बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते, मांसपेशियों में दर्द, जोड़ो में दर्द, नाक व मसूड़ों से रक्तस्राव होने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क कर डेंगू की जांच जिला चिकित्सालय विदिशाध्अटल बिहारी वाजपेयी मेडीकल कालेज में डेंगू एलिसा टेस्ट निःशुल्क कराए।

   इस प्रकार जिले में डेंगू के संचरण के प्रसार को समाप्त, कम करने में सहयोग करने का अहवान किया गया है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular