Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशानोडल अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करें - कलेक्टर श्री...

नोडल अधिकारी समन्वय स्थापित कर योजनाओं का क्रियान्वयन करें – कलेक्टर श्री गुप्ता

विदिशा : शुक्रवार, जुलाई 4, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने ग्राम पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को संबोधित किया। बासौदा जनपद पंचायत के सभागार में आयोजित समीक्षात्मक बैठक में उन्होंने कहा कि हर एक विभाग के ग्राम स्तरीय अधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर शासन के तमाम विभागों के माध्यम से क्रियान्वित योजना का लाभ दिलाना सुनिश्चित करें।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि बारिश को ध्यानगत रखते हुए कहीं भी किसी भी प्रकार की दुर्घटना ना हो पाए इसके लिए बरती जाने वाली सावधानियां पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कहा कि क्षतिग्रस्त भवनो में किसी भी प्रकार की गतिविधियां संचालित ना हो ।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि एक भी बच्चा स्कूल में दाखिला लेने से वंचित ना रहे। उन्होंने स्कूल और आंगनबाड़ी का भोजन एक ही स्थान पर समूह के द्वारा बनाया जाए। कलेक्टर श्री गुप्ता ने कहा कि हरेक ग्राम पंचायत के लिए एक एक नोडल अधिकारी नियुक्त करने के पीछे की यही मंशा है कि आपसी समन्वय स्थापित रहे। ग्राम स्तरीय अधिकारी कर्मचारियों में संवाद कर हरेक योजना की जानकारी प्राप्त कर पात्रता धारक को उसका लाभ दिलाना है।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने कहा कि अब हरेक ग्राम पंचायत में पंजी संधारित की जायेगी जिसमें गांव से संबंधित तमाम जानकारियां दर्ज की जायेगी। उन्होंने सम्पत्ति रजिस्टर में गांव की चल और अचल सम्पत्तियों का संपूर्ण विवरण दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

ग्राम सभा

 

कलेक्टर श्री गुप्ता ने ग्राम पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों से कहा कि अब हरेक महिने ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ताकि ग्राम से संबंधित सभी जानकारी स्थानीय रहवासियों को सुगमता से उपलब्ध हो सके।

 

प्रचार-प्रसार

                कलेक्टर श्री गुप्ता ने हर एक ग्राम पंचायत में शासकीय योजनाओं की जानकारियां सुगमता से प्राप्त हो सके इसके लिए ग्राम स्तर पर प्रचार प्रसार सूचित करने के निर्देश नोडल अधिकारियों को दिए हैं उन्होंने कहा कि टीमवर्क की भावना से कार्य कर कृषि ,पशुपालन उद्यान की मत्स्य पालन तथा महिला बाल विकास , स्वास्थ्य विभाग पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग राजस्व अमला उपरोक्त दायित्व का निर्माण करेंगे बासौदा के जनपद पंचायत सभागार में हुई इस बैठक को जिला पंचायत सीईओ ने भी संबोधित किया इस अवसर पर स्थानीय एसडीएम श्री विजय राय जनपद,जनपद सीईओ श्रीमती तपस्या जैन के अलावा अन्य विभागों के जिला अधिकारी तथा ग्राम पंचायत के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular