विदिशा : शुक्रवार, जुलाई 4, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने बासौदा के राजीव गांधी जन चिकित्सालय का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में पहुंचकर संचालित गतिविधियों को देखा एवं मरीजों को दी जा रही स्वास्थ्य सेवाओं और उनकी होने वाली जांचों की जानकारी ली। उन्होंने ने एनआरसी वार्ड में भर्ती आठ बच्चों को जन सहयोग से प्राप्त पौष्टिक पोषण आहार युक्त सुपोषण किट प्रदान की गईं। इन सुपोषण किट में तीन माह तक की पौष्टिक पोषण आहार युक्त खाद्य सामग्री है।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने भ्रमण के दौरान खंड चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर प्रमेंद्र तिवारी को निर्देशित किया कि अस्पताल में यदि जांच उपकरण एवं सामग्री की आवश्यकता हो तो मांग पत्र बनाकर प्रेषित करें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं को निर्देशित कर क्षेत्र की हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं को प्रसव के सात दिवस पूर्व बर्थ वेटिंग रूम में भर्ती कराया जाए, ताकि मातृ एवं शिशु मृत्यु को रोका जा सके। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया, बासौदा एसडीएम श्री विजय राय, महिला एवं बाल विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती विनीता कांस्बा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।




