Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशामुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि जारी की

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सिंगल क्लिक से राशि जारी की

प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप मिली लैपटॉप हेतु राशि

विदिशा : शुक्रवार, जुलाई 4, 2025,

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज सिंगल क्लिक से स्कूलीय विद्यार्थियों को लैपटॉप क्रय करने हेतु राशि जारी की है। भोपाल में आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण देखने सुनने के प्रबंध विदिशा जिले में भी सुनिश्चित किए गए थे।

स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा संचालित प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत विदिशा जिले के होनहार 2111 छात्र-छात्राओं को लैपटॉप क्रय के लिए प्रोत्साहन राशि उनके बैंक खातों में सिंगल क्लिक से जमा हुईं है।

विदिशा जिला मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित उपरोक्त कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों के द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। रविंद्रनाथ टैगोर सांस्कृतिक भवन ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गीता कैलाश रघुवंशी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास किये जा रहे हैं। नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती प्रीति राकेश शर्मा ने कहा कि बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के अवसर मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा बदलाव के लिए जरूरी है। उन्होंने शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे प्रबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि लैपटॉप आज की पढ़ाई की अनिवार्य जरूरत है और इस योजना से विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में और मजबूती मिलेगी। उन्होंने बच्चों के लिए शुभकामनाएं अभिव्यक्त की हैं।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह प्रोत्साहन ना सिर्फ उनकी मेहनत का सम्मान है, बल्कि आगे की पढ़ाई में तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने छात्रों से इसी लगन और उत्साह से भविष्य में भी मेहनत कर जिले और प्रदेश का नाम गौरवान्वित करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोडिया ने भी विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा और तकनीकी संसाधनों के सही उपयोग के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में जिले के उन विद्यार्थियों को यह प्रोत्साहन राशि दी गई, जिन्होंने कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन किया है।

समारोह में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, उनके अभिभावक एवं शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में चयनित विद्यार्थियों को उनके खातों में लैपटॉप राशि के अंतरण की औपचारिक घोषणा कर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम के अंत में आगंतुको के प्रति आभार संयुक्त कलेक्टर एवं शिक्षा विभाग की जिला नोडल अधिकारी श्रीमती शशि मिश्रा ने अभिव्यक्त किया इस अवसर पर सम्मानित होने वाले विद्यार्थी व उनके अभिभावक तथा शैक्षणिक संस्थाआंे के गुरूजन मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular