Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाटेन्ट डीलर वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक सभा का आयोजन

टेन्ट डीलर वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक सभा का आयोजन

आधुनिक परिवेश में टेन्ट की बहुउपयोगिता – मंत्री श्री पटेल

विदिशा : गुरूवार, जुलाई 3, 2025,

पंचायत एवं ग्रामीण विकास व श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल ने विदिशा में आयोजित फेडरेशन आफ मध्यप्रदेश, टेन्ट डीलर वेलफेयर सोसायटी की वार्षिक सभा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। कामधेनु मंगलवाटिका में आयोजित वार्षिक सभा का शुभांरभ मंत्री श्री पटेल, विधायक श्री मुकेश टण्डन व अन्य जनप्रतिनिधियों तथा सोसायटी के पदाधिकारियांे ने दीप प्रज्जवलित कर किया।

मंत्री श्री पटेल ने अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि आधुनिक परिवेश में टेन्टो की बहुउपयोगिता है। घर परिवार सहित सामाजिक स्तरो और धार्मिक आयोजनों सहित  छोटे-छोटे समारोह में भी इनकी उपयोगिता स्वयमेव स्थापित हो रही है। उन्होंने व्यवसाय संचालको को शुभकामनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि प्रगति के सौपानो की ओर अग्रसर हो। जरूरतमंदो को अपनी सेवाएं देने के लिए पीछे ना रहें।

                कार्यक्रम को विधायक श्री मुकेश टण्डन ने भी सम्बोधित किया। वार्षिक सभा के उपरोक्त कार्यक्रम में फेडरेशन आफ मध्यप्रदेश, टेन्ट डीलर वेलफेयर सोसायटी के पदाधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए गए है।

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular