Friday, May 15, 2026
spot_img
Homeविदिशाजल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा

जल जीवन मिशन के कार्यो की समीक्षा

विदिशा : गुरूवार, जुलाई 3, 2025,

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने गुरूवार को जल जीवन मिशन और पीएचई विभाग के माध्यम से संपादित किए जाने वाले कार्यो की गहन समीक्षा की। कलेक्ट्रेट के बेतवा सभागार कक्ष में आयोजित इस बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री ओपी सनोड़िया, दोनो विभागो के जिला व खण्ड स्तरीय अधिकारियों के अलावा कार्यो को संपादित कराने वाले ठेकेदार मौजूद रहे।

कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत प्रगतिरत समूह जल प्रदाय योजना के कार्यो की समीक्षा के दौरान निर्देश दिए है कि ठेकेदारो द्वारा पाइपलाइन डालने के उपरांत ग्रामीण क्षेत्रो में जो सीसी सड़के क्षतिग्रस्त की गई है उनका मरम्मत कार्य पूर्व गुणवत्ता के अनुसार किया गया है कि नहीं का भौतिक सत्यापन उस क्षेत्र के इंजीनियरों से कराने के निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि ऐसी सड़के जो जल जीवन मिशन कार्यो के दौरान क्षतिग्रस्त हुई है और अब तक मरम्मत कार्य नहीं कराया गया है उन ग्राम पंचायतो में प्रस्ताव पारित कर जल निगम के निर्धारित एसओआर पर दस से बीस प्रतिशत सुपर चार्ज लगाकर जनपद के सब इंजीनियरो के माध्यम से कार्य पूर्ण कराए जाएं ताकि वर्षाकाल के दौरान आवागमन प्रभावित ना हो और सडको मंे बडे गढडे हो जाने से किसी भी प्रकार से वाहन संबंधी दुर्घटना ना हो पाए।

कलेक्टर श्री गुप्ता ने सभी ठेकेदारो को निर्देशित किया है कि जिन कार्यो के लिए ठेका स्वंय के द्वारा लिया गया है वे कार्य किसी पेटी कांट्रेक्टर के माध्यम से नहीं कराए जाएं। यदि इस प्रकार के कार्य किसी ठेकेदार द्वारा कराए जाते है तो अविलम्ब सूचना देने के निर्देश उन्होंने संबंधितों को दिए है।  कलेक्टर श्री गुप्ता ने जल जीवन मिशन के अधिकारियांे को निर्देशित किया है कि आगामी बैठक में हर एक गांव का अलग-अलग विवरण पीपीटी में गांववार वर्क प्लान तैयार करें तथा जो सड़के खराब हुई है उनकी लागत का स्टीमेंट तैयार कराना सुनिश्चित करें ताकि प्रोजेक्ट राशि से मरम्मत संबंधी कार्य पूरे किए जा सकें।

बैठक में जल संसाधन विभाग मिशन के माध्यम से जिले में कुल छह कार्य क्रियान्वित है।  इसी प्रकार लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के माध्यम से संपादित किए जाने वाले कार्यो की जानकारियां विभाग के अधिकारी द्वारा प्रस्तुत की गई।

 

RELATED ARTICLES

ADVERTISMENT

Most Popular