आयुष्मान योजना, संजीवनी क्लीनिक और कायाकल्प अभियान के कार्यों की समीक्षा
विदिशा : बुधवार, जुलाई 2, 2025,
कलेक्टर श्री अंशुल गुप्ता ने आज कलेक्ट्रेट के बेतवा सभा कक्ष में आयोजित बैठक में स्वास्थ्य विभाग की आयुष्मान योजना, संजीवनी क्लीनिक और कायाकल्प अभियान तहत क्रियान्वित कार्यों की समीक्षा की।
कलेक्टर श्री गुप्ता ने विशेष कर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना तहत जिले में पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने आयुष्मान योजना में प्रगति कम पाए जाने पर असंतोष जाहिर करते हुए आयुष्मान इंचार्ज को नोटिस जारी करने के निर्देश बैठक में दिए हैं। उन्होंने कहा कि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप आयुष्मान कार्ड बनाए जाएं, आयुष्मान कार्ड बनाए जाने में जिला पिछड़े नहीं इसका विशेष ध्यान रखें। जिले में आशा कार्यकर्ता, एएनएम, सीएससी केंद्र और जीआरएस द्वारा आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि आयुष्मान कार्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वालों को टीएल मीटिंग में सम्मानित किया जाएगा और इस कार्य में लापरवाही बरतने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। इसके लिए उन्होंने आशा कार्यकर्ता और एएनएम को आयुष्मान कार्ड बनाए जाने हेतु लक्ष्य निर्धारित करने के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि जिले में आयुष्मान कार्ड का लाभ लेकर चिन्हित अस्पतालों में कितने मरीजों को उपचार मिल रहा की जानकारी भी टीएल मीटिंग में लेकर आएं।
इस दौरान उन्होंने जिले में संचालित अटल बिहारी वाजपेयी शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, जिला चिकित्सालय, सिविल अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, मुख्यमंत्री संजीवनी क्लीनिकउपस्वास्थ्य केन्द्र, ग्राम व ग्रास आरोग्य केन्द्र की संख्या डिलेवरी पॉइंट (कुल योग 47 प्रसव केन्द्रों), एसएनसीयू, एनवीएसयू, जननी एक्सप्रेस वाहन, वाहन आपात स्थिति एम्बुलेंस-108, एनआरसी सेंटर सहित इत्यादि कार्यों की सामान्य जानकारी से मुख्य चिकित्सा में स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया। इन सभी बिंदुओं पर भी समीक्षा कर मरीजों को प्रदाय होने वाली सुविधाओं व स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए हैं।




